Home » क्राइम » शोहदे ने किशोरियों से की छेड़छाड़, घटना सीसीटीवी में कैद

शोहदे ने किशोरियों से की छेड़छाड़, घटना सीसीटीवी में कैद

किशोरियों के मुताबिक शोहदे ने उनके घर के दरवाजे तक पीछा किया। इस दौरान लोगों ने शोहदे को घेर भी लिया था, लेकिन वह फरार हो गया।

आवास विकास काॅलोनी योजना तीन निवासी दो किशोरियां, उसका छोटा भाई और दादी शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे झूंसी पुलिस बूथ पर अपने चाचा को खाने का टिफिन पहुंचाने गए थे। दोनों किशोरियों के चाचा शुक्रवार को कांवड़ लेकर काशी रवाना हुए थे।

आवास विकास काॅलोनी योजना तीन के लाल चौक पर शुक्रवार की रात बुलेट सवार शोहदे ने घर जा रही दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। शोहदे की हरकत से परेशान किशोरियां जब भागने लगीं तो शोहदा बुलेट लेकर उनके पीछे लग गया। शोहदे ने किशोरियों के घर तक उनका पीछा किया। शोहदे की पूरी करतूत लाल चौक के एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शनिवार को किशोरियों की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी।

आवास विकास काॅलोनी योजना तीन निवासी दो किशोरियां, उसका छोटा भाई और दादी शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे झूंसी पुलिस बूथ पर अपने चाचा को खाने का टिफिन पहुंचाने गए थे। दोनों किशोरियों के चाचा शुक्रवार को कांवड़ लेकर काशी रवाना हुए थे। चाचा को खाने का टिफिन देने के बाद दोनों किशोरियां, उसका छोटा भाई और दादी पै#दल घर लौट रहे थे।

तालाब में डूबने से कक्षा एक के छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

चारों काॅलोनी के लाल चौक पर पहुंचे ही थे कि पीछे से शराब के नशे में धुत एक शोहदा बुलेट से आया। किशोरियों को देखकर वह फब्तियां कसने लगा। साथ ही कार सवार अपने कुछ अन्य दोस्तों को भी फोन कर वहां बुला लिया। शोहदे की हरकत से किशोरियां, उसका भाई और दादी डर गए। उनको कुछ नहीं सूझी तो सभी दौड़ते हुए घर की ओर भागने लगे। इसके बावजूद शोहदा बुलेट लेकर पीछे लग गया।

किशोरियों के मुताबिक शोहदे ने उनके घर के दरवाजे तक पीछा किया। इस दौरान लोगों ने शोहदे को घेर भी लिया था, लेकिन वह फरार हो गया। शनिवार को किशोरियों की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। शोहदा झूंसी के महीन गांव का रहने वाला बताया गया है

रिपोर्टर विमल मिश्रा

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने