राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ

---Advertisement---

एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस पर दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को एलआईसी शाखा कार्यालय कुंडा में बीमा सप्ताह का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक आशीष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक शाखा कुंडा के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह को एलआईसी शाखा प्रबंधक आशीष सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान एलआईसी की विभिन्न योजनाओं, बीमा के महत्व तथा लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में जीवन बीमा की भूमिका पर चर्चा की गई। अधिकारियों और अभिकर्ताओं ने लोगों को अधिक से अधिक बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एलआईसी कुंडा के शाखा प्रबंधक (एजेंसी) उदय भानु, सहायक शाखा प्रबंधक सुनील कुमार दुबे, प्रशासनिक अधिकारी शिव शंकर पांडेय, दिनेश कुमार, लालचंद्र केसरवानी, विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव, अमित सक्सेना, अतुल कोटार, आनंद सिंह सहित वरिष्ठ अभिकर्ता चंदेलाल पटेल, श्याम बिहारी, दक्षवंशी, राधेश्याम, मनीष कुमार पांडेय, पवन कुमार यादव तथा बीमा सखी काजल यादव, पूजा देवी सरोज, मंजू यादव आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एलआईसी के 70 वर्षों के सफर और देशवासियों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने में निभाई गई भूमिका की सराहना की।

इसे भी पढ़े : पेड़ में दौड़ रहा था मौत का करंट, छूते ही अधेड़ किसान ने तोड़ा दम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment