राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार सरोज और पूजा पटेल ने मारी बाजी

---Advertisement---

दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार सरोज और पूजा पटेल ने मारी बाजी

कृष्ण प्रताप यादव

कुंडा, प्रतापगढ़। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को कृष्णा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा नगर के पास 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पुरुष वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में राजकुमार सरोज ने प्रथम, रंजीत सरोज ने द्वितीय और शुभम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में पूजा पटेल प्रथम, रूबी द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल, द्वितीय स्थान वालों को पंखा और तृतीय स्थान वालों को प्रेस प्रदान किया गया। वहीं चौथे स्थान से लेकर अन्य प्रतिभागियों को मेडल और स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अखिलेश प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया था, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले अखिलेश प्रजापति ने मां काली, बजरंगबली और बाबा ध्वजारोहण स्थल पर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में काजीपुर, महराजगंज के प्रधान सचिन निर्मल, जसौली के प्रधान भीम यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।

इसे भी पढ़े अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment