राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

रायगढ़ में संपन्न हुई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की लंबी कूद प्रतियोगिता

---Advertisement---

रायगढ़ में संपन्न हुई जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की लंबी कूद प्रतियोगिता

कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से शुक्रवार को रायगढ़ अहलादगंज में लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे तीन दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

1- सचिन ने 24 फुट 3 इंच की लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल प्रदान की गई।

2- कोहंडौर क्षेत्र के हिमांशु ने 23 फुट 7 इंच की छलांग लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पंखा पुरस्कार में दिया गया।

3- प्रयागराज जनपद के दहियावां के दीपक सरोज ने 22 फुट 11 इंच की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें भी सीलिंग फैन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायगढ़ के पूर्व प्रधान कुंवर मुन्नू सिंह पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए नारे लगाए। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों की मौजूदगी के बीच जनता का उत्साह विशेष रूप से कुंवर मुन्नू सिंह के समर्थन में नजर आया।

विशिष्ट अतिथि कुंवर मुन्नू सिंह ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

इस मौके पर अध्यक्ष शाह मोहम्मद, मुख्तार अहमद, अतीक अहमद चांद, पूर्व प्रधान अन्नू सिंह, पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला, अनुराग ओझा, मोहम्मद नईम, सद्दाम मोहम्मद नईम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment