राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, क्षेत्राधिकारी यातायात ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, क्षेत्राधिकारी यातायात ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा, संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राम भुवाल पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। आगामी दिनों में बेंती में आयोजित होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार आवश्यक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह ने प्रभारी यातायात श्री मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी हथिगवां श्री सत्येन्द्र सिंह के साथ बेंती स्थित निर्धारित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को आवागमन में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। आवश्यकता के अनुसार वाहनों के आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे इस निरीक्षण का उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात संबंधी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सपा नेता प्रेम यादव के पिता श्रीनाथ यादव का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

बेंती में बागेश्वर धाम की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

पीडीए पंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की कमी का उठाया मुद्दा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर भी जताया विरोध

सोरांव महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय और एमएलसी उमेश द्विवेदी ने की शिरकत

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता व समाजसेवी धीरज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अधिवक्ता हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Comment