राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

दिव्य दरबार में उमड़ा वीआईपी मेहमानों और श्रद्धालुओं का हुजूम, कुंडा पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी

दिव्य दरबार में उमड़ा वीआईपी मेहमानों और श्रद्धालुओं का हुजूम, कुंडा पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी

राजा भैया के गढ़ कुंडा में आज भी जारी रहा नेताओं और गणमान्य हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला, सांसदों, मंत्रियों और विधायकों ने दिव्य दरबार में लगाई हाजिरी

कुंडा (प्रतापगढ़)। राजा भैया के गढ़ कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार और श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी आयोजन स्थल पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों का जमावड़ा देखने को मिला। देश और प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन किए।

इस दौरान भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी विशेष रूप से कुंडा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों और मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, चायल (कौशांबी) की विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष पूजा पाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी आयोजन में पहुंचे। वहीं बस्ती की हरैया विधानसभा सीट से विधायक अजय सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बेंती स्थित आयोजन स्थल पर इन विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने के साथ ही धार्मिक आयोजन की रौनक और बढ़ गई। दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए भक्तों ने कथा श्रवण के साथ बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि कुंडा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियां भी आयोजन में शामिल हो रही हैं।

राजा भैया के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने कुंडा को इन दिनों भक्ति और आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है। दिव्य दरबार में उमड़ रही भीड़ और लगातार पहुंच रहे विशिष्ट अतिथियों के कारण आयोजन स्थल पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रीराम कथा के चौथे दिन आयोजन स्थल पहुंचे एसपी दीपक भूकर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कुंडा में रामकथा के तीसरे दिन भी उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन लाख भक्तों की मौजूदगी से भक्तिमय हुआ बेंती राजभवन

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 253 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, चार चरणों में 1103 जोड़ों का विवाह संपन्न

सुबह की सैर पर निकले बागेश्वर धाम सरकार, अपने हाथों से भक्तों को पिलाई चाय

बागेश्वर धाम की कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी दीपक भूकर सक्रिय, बेंती पहुंचकर लिया जायजा

कुंडा में भक्ति का ज्वार: लाखों की भीड़ के आगे छोटे पड़े तीनों विशाल पंडाल, परिसर के बाहर खड़े होकर श्रद्धालुओं ने सुनी श्रीराम कथा

Leave a Comment