राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन, आज फिर होगा पैदल मार्च

---Advertisement---

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन, आज फिर होगा पैदल मार्च

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

सपा नेताओं के अनुसार, मंगलवार को अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ संसद भवन से चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिले के सपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अम्बेडकर चौराहा पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे। अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत से छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार का धरना समाप्त किया गया।

सपा नेताओं ने बताया कि बुधवार, 7 अक्टूबर को भी चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन से कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंचेंगे, जहां “लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ” जैसे मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, वासिक खान, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, ज्योत्सना सिंह, महिमा गुप्ता, प्रीति सरोज, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, शान्तनु सिंह, अभिषेक तिवारी, भईयाराम पटेल, तबारक हुसैन, रामबहादुर पटेल, सोनू यादव, प्रेम यादव, विशाल मौर्या, राजीव विश्वकर्मा, जवाहर पाल, अब्दुल हई, सुरेश फौजी, शाहिद खान, सराफत उल्ला, सफात अहमद, तकदीरूद्दीन, अनिल यादव, अतुल प्रजापति, मानवेन्द्र पटेल, मो. लईक, राजेश यादव, मो. फैजान, अनिल गौतम, विकास जायसवाल, आदर्श शुक्ला, उत्तम सिंह, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment