राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

वी.पी. रामानुजन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

---Advertisement---

वी.पी. रामानुजन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुंडा, प्रतापगढ़। कृपालु नगर अघिया रोड स्थित वी.पी. रामानुजन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारायण मिश्र, प्रबंधक अवधेश राय, विशिष्ट अतिथि चम्पा कली तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले’ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के सीनियर महेंद्र प्रताप पाठक ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य संजीवन त्रिपाठी, नंद किशोर, विद्यासागर, ज्योति, विनोद, विनय, अनुपम, त्रिभुवन सिंह, शिवाजी, अंकिता सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्ट: दिनेश कुमार पाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment