महादेव संघ कमेटी हथिगवां द्वारा भव्य पदयात्रा, शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन
सरल पहल न्यूज | कुंडा, प्रतापगढ़
महादेव संघ कमेटी, हथिगवां (कुंडा, प्रतापगढ़) द्वारा समस्त शिवभक्तों को सादर आमंत्रित करते हुए जानकारी दी गई है कि माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के गरिमामयी सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पदयात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा एवं शोभायात्रा 16 अगस्त 2026, दिन रविवार को हथिगवां से प्रारंभ होकर बाबा हौदेशवरनाथ धाम पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में पुरनेमऊ, बेंती एवं शाहपुर प्रमुख पड़ाव रहेंगे।
पदयात्रा एवं शोभायात्रा विवरण
- प्रारंभ स्थल: हथिगवां
- गंतव्य: बाबा हौदेशवरनाथ धाम
- दिनांक: 16 अगस्त 2026
- दिन: रविवार
यात्रा मार्ग
हथिगवां ➔ पुरनेमऊ ➔ बेंती ➔ शाहपुर ➔ बाबा हौदेशवरनाथ धाम
इसके अतिरिक्त महादेव संघ कमेटी द्वारा 18 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को जनता बाजार, हथिगवां में विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भंडारा शाम 6:00 बजे से प्रभु इच्छा तक (रात्रि तक) चलेगा।
विशाल भंडारा कार्यक्रम
- स्थान: जनता बाजार, हथिगवां
- दिनांक: 18 अगस्त 2026
- दिन: मंगलवार
- समय: शाम 6:00 बजे से प्रभु इच्छा तक
महादेव संघ कमेटी के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में शिवभक्तों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
महादेव संघ कमेटी, हथिगवां
- अध्यक्ष: अविनाश साहू
- उपाध्यक्ष: आशीष केसरवानी
- महासचिव: सौरभ पांडेय
- संगठन मंत्री: आकाश विश्वकर्मा
- संचालक: आनंद प्रताप सिंह
- कोषाध्यक्ष: रोहित प्रजापति
- मीडिया प्रभारी: पत्रकार राम भुवाल पाल
सहयोगी सदस्य
रविषेक, सौरभ सिंह, आशीष प्रजापति, राहुल पटेल, महेश प्रजापति, सीबू सिंह, रूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, धीरेंद्र कुमार, शुभम कश्यप एवं समस्त पदाधिकारी। इस अवसर पर पत्रकार अर्जुन सिंह धनगर ने भी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।





