राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

चमेली फाउंडेशन द्वारा 16 नवंबर को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा, तैयारियां जोरों पर

चमेली फाउंडेशन द्वारा 16 नवंबर को निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा, तैयारियां जोरों पर

 पत्रकार: राम भुवाल पाल

हथिगवां (प्रतापगढ़)। ग्राम सभा हथिगवां स्थित पहलवान वीर बाबा के स्थान पर आगामी कथा कार्यक्रम को लेकर पिछले तीन दिनों से तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में आज तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ एवं राजा भैया के छोटे पुत्र बृजराज प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शिवराज प्रताप सिंह एवं गोपाल भैया ने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम सभा में जाकर लोगों को 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर (पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) की कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और अपने जीवन को कृतार्थ करने की अपील की।

उनके प्रस्थान के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू सिंह ने उपस्थित लोगों को कथा की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों को यजमान की भूमिका निभानी है। उन्होंने विशेष आग्रह किया कि जो लोग अब तक कथा नहीं सुन पाए हैं, उन्हें भी सम्मानपूर्वक लाकर बैठाया जाए और उनकी समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने बताया कि माननीय राजा भैया के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य कथा आप सभी के सहयोग से ही पूर्ण होगी।

कलश यात्रा डीहा से निकलेगी और अहिबरनपुर में समाप्त होगी यह जानकारी ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने दिया

कार्यक्रम के दौरान चमेली फाउंडेशन के पदाधिकारी सुबह से ही व्यवस्थाओं में डटे रहे। सभी सदस्यों ने राजा भैया द्वारा आयोजित इस कथा में अपना पूर्ण समय देने का संकल्प लिया और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ ‘राजा भैया-गोपाल भैया जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

जनसत्ता दल उपाध्यक्ष छोटेलाल पाल, ग्राम प्रधान पति भीम यादव , विजय पांडेय, विवेक मिश्रा उर्फ बांके, राजेश मिश्रा, रज्जन मिश्रा, उमाशंकर सिंह, गजेंद्र सिंह।

चमेली फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य:

संचालक राजमणि शुक्ला, अध्यक्ष, अशोक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष माताफेर पटेल, कोषाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य, सचिव रामकुमार यादव, महामंत्री शिवदास गौतम, मंत्री धूनी लाल निर्मल, मीडिया प्रभारी राहुल पांडेय, तथा सदस्य शिवलोचन पटेल, जय नारायण पाल, बाबूलाल पटेल, अशर्फीलाल पटेल, लाल जी यादव, रामकुमार यादव, राम शंकर मौर्य, हिम्मत प्रजापति, जियालाल प्रजापति, जिया लाल यादव, महेंद्र यादव, रघुनाथ सरोज, राम आसरे निर्मल, राकेश कुमार यादव, बृजलाल यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, रमाकांत विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, अरुण पांडेय, योगेंद्र सिंह, श्री राम प्रजापति, अनिल कुमार गुप्ता एवं शिवलाल सरोज।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment