राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

दीपावली पर प्रधान बच्चा यादव ने ग्राम सभा में बांटी मिठाई, ग्रामीणों के साथ मनाई खुशियां

दीपावली पर प्रधान बच्चा यादव ने ग्राम सभा में बांटी मिठाई, ग्रामीणों के साथ मनाई खुशियां

सुभाष सोनकर

प्रतापगढ़। कुंडा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा सरायकीरत के प्रधान एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सक्रिय सदस्य बच्चा यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर एक सराहनीय पहल करते हुए गांव के लोगों के बीच मिठाई वितरित की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर प्रधान बच्चा यादव ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों और प्रकाश का उजाला फैलाने का संदेश देती है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग मिल-जुलकर खुशियां मनाए।

उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनप्रिय नेता राजा भैया जी सदैव समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यो के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर यह छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि ग्राम सभा का कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

प्रधान बच्चा यादव की इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चा यादव हर त्योहार के साथ-साथ गांव के लोगों के सुख-दुख में भी हमेशा खड़े रहते हैं।

दीपावली के अवसर पर सरायकीरत ग्राम सभा में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रधान बच्चा यादव के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मनाईं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

50 साल पुरानी नाली और सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, जलनिकासी ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

पति की मृत्यु के बाद चार बच्चों के पालन-पोषण का संकट, तीसरी बार अन्नपूर्णा मुहिम बनी विधवा मां का सहारा

अन्नपूर्णा मुहिम से बेसहारा परिवार को तीसरी बार मिली राशन सहायता, संत रामपाल जी महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ

नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का संदेश लेकर आयोजित हुई मातृशक्ति संगोष्ठी, महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़

हीरागंज बाजार में अग्निकांड का एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, पीड़ित व्यापारी को मदद का भरोसा

21 नवंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

Leave a Comment