राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

खड़ंजा लग रहा था, तभी मचा बवाल! लाठी-डंडों से प्रधान प्रतिनिधि हुए चुटहिल

---Advertisement---

सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद, प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों से मारपीट का आरोप

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे तेजई पंडितान, गीस्था बड़गांव में सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा लगाए जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर खड़ंजा निर्माण का विरोध करते हुए काम रुकवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और वहां मौजूद श्रमिकों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को चोटें आई हैं।

 

गांव निवासी जितेंद्र कुमार पांडेय, राकेश कुमार पांडेय और विवेक कुमार पांडेय पुत्र शारदा प्रसाद पांडेय की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि उनके घर के सामने से सार्वजनिक रास्ता गुजरता है। बारिश के मौसम में रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान की ओर से रास्ते पर मिट्टी डलवाकर ईंट का खड़ंजा लगवाने का कार्य कराया जा रहा था।

 

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए और खड़ंजा निर्माण का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और वहां मौजूद श्रमिकों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। मारपीट में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

 

पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है। साथ ही महेशगंज थाना पुलिस को उचित पुलिस बल उपलब्ध कराने और सार्वजनिक रास्ते पर खड़ंजा निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और दोनों पक्षों के दावों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही विवाद की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

इसे भी देखें : कुंडा तहसील में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश, 25 अगस्त से अनशन की चेतावनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment