कुंडा तहसील में अधिवक्ताओं ने किया विरोध आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग
कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के दर्जियाना बरई गांव में पारिवारिक विवाद के बाद हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लकड़ी के लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की सुबह मुख्तार अहमद अपने दरवाजे पर बैठे थे। लकड़ी का दरवाजा खोलने और आने-जाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर मुख्तार अहमद, उनके भाई आशिक अली और पत्नी पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मुख्तार अहमद और उनके भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि आशिक अली बेहोश हो गए। मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैश के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमरी चकादर अली तिराहे से तीन आरोपियों मो. कलीम (40), मो. शमीम (45) और मो. कैफ (20) को गिरफ्तार किया। तीनों दर्जियाना बरई गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सेमरी-खेमई पुरवा कच्चे मार्ग स्थित आम के बाग से तीन लकड़ी के लाठी-डंडे बरामद किए कुंडा तहसील में अधिवक्ताओं ने मामले को लेकर विरोध जताया और एसडीएम अजय कुमार यादव से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।








