राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब

---Advertisement---
अपार जनसैलाब, अटूट विश्वास और अपनों का बेइंतहा प्यार, राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

रायबरेली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी के रायबरेली आगमन पर गुरुवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी की एक झलक पाने और उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरे मार्ग पर लोगों की भीड़ दिखाई दी और जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राहुल गांधी के रायबरेली की धरती पर कदम रखते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लाही बॉर्डर, मोन, महाराजगंज, हरदासपुर से लेकर गोल चौराहा तक जगह-जगह लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर, नारे लगाकर और पुष्पवर्षा कर अपने नेता का स्वागत किया।

रायबरेली की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब राहुल गांधी के प्रति लोगों के विश्वास और लगाव की तस्वीर पेश करता नजर आया। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दिए।

समर्थकों का कहना है कि राहुल गांधी का रायबरेली से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है। यही वजह है कि उनके आगमन पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। रायबरेली की जनता का यह स्नेह और विश्वास राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण ताकत माना जाता है।

राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। समर्थकों के अनुसार, जनता का यह निस्वार्थ प्रेम और विश्वास उन्हें अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का हौसला देता है।

रायबरेली की धरती और राहुल गांधी के बीच वर्षों से बना यह भावनात्मक जुड़ाव एक बार फिर उनके आगमन के दौरान साफ दिखाई दिया। सड़कों पर उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह यह संदेश देता नजर आया कि रायबरेली की मिट्टी से राहुल गांधी का मोहब्बत और विश्वास का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत और अटूट है।

सरल पहल न्यूज
पत्रकार — राम भुवाल पाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment