राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
Advertisement

अधिवक्ता आशिक अली की इलाज के दौरान मौत, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी तहसील में तालाबंदी और चक्काजाम

---Advertisement---

अधिवक्ता आशिक अली की इलाज के दौरान मौत, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी तहसील में तालाबंदी और चक्काजाम

अधिवक्ता की मौत से साथी वकीलों में आक्रोश, परिजनों ने डीएम के नाम सौंपा मांगपत्र; एसडीएम के लिखित आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के दर्जियाना बरई गांव में मंगलवार सुबह अधिवक्ता आशिक अली और उनके परिवार के सदस्यों के साथ हुई मारपीट की घटना में घायल अधिवक्ता की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ ने लगातार चौथे दिन शनिवार को भी तहसील के सभी न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए तालाबंदी की। वहीं अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चक्काजाम भी किया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दर्जियाना बरई गांव में मोहम्मद शमीम और मोहम्मद कलीम सहित अन्य लोगों पर अधिवक्ता आशिक अली और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इस घटना में अधिवक्ता समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल आशिक अली का पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बाद में उन्हें एम्स रायबरेली ले जाया गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिवक्ता की मौत की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में बुधवार से ही तहसील के कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया था। बुधवार को तहसील कार्यालय बंद कराया गया, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। शनिवार को चौथे दिन भी अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे रहे।

इस दौरान दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी मौर्य, योगेश कुमार, प्रेमचंद्र शुक्ला, मोहम्मद सीबू, विकास मौर्य, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा, अनिल कुमार यादव सहित दर्जनों अधिवक्ता मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर कुंडा क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश्य और उपजिलाधिकारी अजय कुमार यादव भी मौजूद रहे।

जमीन की पैमाइश के बाद भी निर्माण न हटाए जाने पर जताई नाराजगी

अधिवक्ताओं और परिजनों ने जमीन से जुड़े विवाद को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गुरुवार को नायब तहसीलदार लालमणि के नेतृत्व में कानूनगो नकुल शुक्ला और लेखपाल निर्देश कुमार द्वारा संबंधित जमीन की पैमाइश कराई गई थी। आरोप है कि पैमाइश में अधिवक्ता आशिक अली की भूमिधरी जमीन पर विपक्षी पक्ष का मकान बना पाया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक उस निर्माण को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर परिजनों और अधिवक्ताओं ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

एक और आरोपित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपित शमसाद उर्फ रानू पुत्र नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों और अधिवक्ताओं ने घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई।

डीएम के नाम सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

मृतक अधिवक्ता के भाई मुख्तार अहमद ने परिजनों की ओर से जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के नाम उपजिलाधिकारी कुंडा अजय कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश्य को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में प्रमुख रूप से मृतक के परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने, मारपीट की घटना के वीडियो के आधार पर सभी आरोपितों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर जेल भेजने, मृतक की भूमिधरी जमीन पर विपक्षी पक्ष द्वारा बनाए गए कथित अवैध मकान को गिराने, सरकारी जमीन से आरोपितों का अवैध कब्जा हटवाने तथा मृतक के परिवार के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।

परिजनों और अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे।

लिखित आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत हुई। बताया गया कि उपजिलाधिकारी कुंडा अजय कुमार यादव की ओर से मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान में गमगीन माहौल के बीच अधिवक्ता आशिक अली का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल पाल मास्टर साहब के निधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

राजा भैया को जन्मदिन की बधाई देने राजभवन बेंती पहुंचे युवा ग्राम प्रधान मुलायम यादव

बेंती कोठी में राजा भैया के जन्मदिन पर उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब, दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने दी बधाई

कुंडा में नवनिर्मित स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के भवन का राजा भैया ने किया उद्घाटन

कुंडा डाक बंगले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धनंजय शुक्ला का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

बाबागंज में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन की अपील

Leave a Comment