गऊघाट हाईवे के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात शव
प्रयागराज | 11 सितंबर 2026
प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गऊघाट हाईवे के पास ग्राम टिकरी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा।
ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह के समय लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
स्थान: ग्राम टिकरी, गऊघाट हाईवे के पास, थाना नवाबगंज, प्रयागराज
रिपोर्टर: शिवम धुरिया








