राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

विप्र संवाद में गूंजा राजा भइया के समर्थन का संकल्प, ब्राह्मण समाज ने जनसत्ता दल परिवार को मजबूत करने का लिया प्रण

---Advertisement---

विप्र संवाद में गूंजा राजा भइया के समर्थन का संकल्प, ब्राह्मण समाज ने जनसत्ता दल परिवार को मजबूत करने का लिया प्रण

जनवामऊ। जनसत्ता दल परिवार की ओर से चलाए जा रहे विप्र संवाद कार्यक्रम के क्रम में सोमवार को जनवामऊ क्षेत्र के मगरहन का पुरवा, ओझा का पुरवा, सीताराम पांडेय का पुरवा और नेवासी का पुरवा में ब्राह्मण समाज के बीच चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और जनसत्ता दल परिवार तथा राजा भइया की विचारधारा के साथ जुड़कर उनके हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन जी एवं प्रकाश त्रिपाठी जी ने किया। चौपाल के दौरान उपस्थित विप्र समाज के लोगों के बीच जनसत्ता दल परिवार की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान उपस्थित सम्मानितजनों ने एक स्वर में राजा भइया के साथ मजबूती से खड़े रहने का दृढ़ निश्चय व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री मनोज त्रिपाठी, श्री करुणेश पांडेय, श्री प्रदीप ओझा एडवोकेट, श्री सुधीर कुमार ओझा, श्री शशी द्विवेदी, श्री टीएन शुक्ला, श्री त्रियुगी लाल मिश्रा, श्री अविनाश पांडेय, श्री रामकृष्ण मिश्रा, श्री प्रताप मिश्रा, श्री रामकुमार मिश्रा, श्री अश्वनी पांडेय, श्री बृजेश मिश्रा, श्री अनुराग मिश्रा, श्री नीरज दुबे, डॉ. सतीश शुक्ला, श्री अखिलेश मिश्रा, श्री बबलू मिश्रा, श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री त्रियुगी मिश्रा, श्री मुरलीधर द्विवेदी, श्री यमुना प्रसाद शुक्ला एवं श्री रामकृष्ण तिवारी समेत ब्राह्मण समाज के सैकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे।

चौपाल के दौरान विप्र समाज के लोगों ने संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और जनसत्ता दल परिवार को मजबूती प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम में आपसी संवाद और संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment