राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

सनातन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

---Advertisement---

सनातन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सूर्यमणि फाउंडेशन एवं पहल के तत्वावधान में आयोजित सनातन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026-27 के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन रविवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय मिश्रा उपस्थित रहें ।

मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के प्रति जागरूक रहते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सूर्यमणि फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यमणि पाण्डेय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रबोध की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ओमकार चौधरी ने किया। उन्होंने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, ज्ञान और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सूर्यमणि फाउंडेशन की पूरी टीम की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की हौसलाअफजाई की।

प्रतियोगिता में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में क्रमशः तौफ़ीक़ अहमद, ज्योति सोनकर, दिव्या, आशु गुप्ता, सौम्या गुप्ता, मुस्कान परवीन, अनन्या चौधरी, कुमारी सिद्धि, अभिनंदन गुप्ता, अनीता चौरसिया रहे ।

साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार में टैबलेट, द्वितीय में साइकिल, और तृतीय नगद राशि से और अन्य सांत्वना पुरस्कार पाकर बच्चे हर्षित हुए ।।

कार्यक्रम में बस्ती के युवा कवि अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी काव्य प्रस्तुति से समां बांधा। साथ ही विभिन्न शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश यादव, अशरफ अली, विवेक तिवारी, आलम, सत्यम सोनी, जितेंद्र तिवारी, राजन, शनि, अमन एवं राजा सहित सूर्यमणि फाउंडेशन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment