राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

वैगनआर और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

रेलवे फाटक के पास वैगनआर और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

सुभाष सोनकर

प्रतापगढ़। कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरई रेलवे फाटक से पहले दुअर नाले के पास मंगलवार को वैगनआर कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक महेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, निवासी तिलोरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार प्रयागराज की ओर से लखनऊ जा रही थी, जबकि ई-रिक्शा मानिकपुर की तरफ से आ रहा था। दुअर नाले के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक महेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वैगनआर कार के चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुंडा पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुंडा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ई-रिक्शा चालक महेंद्र पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। वहीं, वैगनआर कार के चालक और दूसरे घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार सीएचसी कुंडा में किया गया

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment