राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

पूर्व विधायक राजकुमार पाल को कौशांबी-प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया गया

---Advertisement---
पूर्व विधायक राजकुमार पाल को कौशांबी-प्रतापगढ़ का प्रभारी बनाया गया

कौशांबी/प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल ने पूर्व विधायक राजकुमार पाल को जनपद कौशांबी एवं प्रतापगढ़ तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल को जौनपुर की सभी विधानसभाओं में पीडीए जन चौपाल/कैडर पंचायत आयोजित कराने के लिए प्रभारी नामित किया है।

नामित प्रभारी संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं उनकी अपेक्षाएं भी प्राप्त कर उन्हें प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच लगातार संवाद स्थापित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment