राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

संग्रामगढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

संग्रामगढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक कुमार और कांस्टेबल विजय चौहान की टीम ने 15 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मो. इदरीश पुत्र मो. सबराती, निवासी अरो, थाना संग्रामगढ़, उम्र करीब 60 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त को अरो नहर की पुलिया के पास से दोपहर करीब 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना संग्रामगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment