राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपती को दूसरी बार मिली अन्नपूर्णा मुहिम की सहायता, संत रामपाल जी महाराज ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ*

---Advertisement---

लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपती को दूसरी बार मिली अन्नपूर्णा मुहिम की सहायता, संत रामपाल जी महाराज ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ

उन्नाव :- में आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे निःसंतान दंपती को 1 अक्टूबर को दोबारा पहुंचाई गई एक माह की राशन किट, जरूरतमंद परिवारों की मदद का सिलसिला जारी

उन्नाव, 1 अक्टूबर 2026। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक बुजुर्ग दंपती के लिए संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम लगातार सहारा बन रही है। लंबे समय से लकवे की बीमारी से पीड़ित संतोष कुमार और उनकी पत्नी अन्नो देवी को मुहिम के तहत आज दूसरी बार एक माह की राशन किट उपलब्ध कराई गई। इससे पहले 3 सितंबर 2026 को भी दंपती को राशन सहायता प्रदान की गई थी।

जिला उन्नाव की तहसील सदर, ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण, पोस्ट जगजीवनपुर स्थित गांव छोटी रावल में रहने वाले 65 वर्षीय संतोष कुमार और 54 वर्षीय अन्नो देवी की पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। दंपती की कोई संतान नहीं है और उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से भी कोई विशेष आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती है।

10 वर्षों से लकवे की बीमारी से जूझ रहे संतोष कुमार

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पिछले करीब 10 वर्षों से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी के कारण वे कोई काम करने और आय अर्जित करने में असमर्थ हैं। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी अन्नो देवी पर आ गई है।

नियमित आमदनी का कोई साधन नहीं होने के कारण घर का खर्च चलाना और दो वक्त की रोटी जुटाना भी दंपती के लिए बेहद कठिन हो गया था। बीमारी, बढ़ती उम्र और आर्थिक अभाव के बीच उनका जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था।

पहली सहायता के बाद दूसरी बार पहुंची राशन किट

बुजुर्ग दंपती की स्थिति की जानकारी गांव में रहने वाले संत रामपाल जी महाराज के शिष्य अनूप दास को मिली। उन्होंने परिवार की परिस्थितियों से अन्नपूर्णा मुहिम के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इसके बाद टीम ने परिवार का सर्वे कर उनकी वास्तविक आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति का जायजा लिया।

सर्वे के बाद 3 सितंबर 2026 को पहली बार दंपती के घर एक माह का राशन पहुंचाया गया था।

अब 1 अक्टूबर 2026 को दूसरी बार राशन किट उपलब्ध कराकर दंपती को फिर से राहत पहुंचाई गई। इस सहायता में आटा, चावल, चना, उड़द दाल, सरसों तेल, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर, गरम मसाला, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन और डिटर्जेंट पाउडर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही।

जरूरतमंद दंपती को सहायता जारी रखने की बात

अन्नपूर्णा मुहिम के कार्यकर्ताओं के अनुसार, बुजुर्ग दंपती की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए सहायता केवल एक बार तक सीमित नहीं रहेगी। जब तक परिवार में कोई सदस्य घर का खर्च संभालने और आय अर्जित करने की स्थिति में नहीं आ जाता, तब तक आवश्यकतानुसार सहायता जारी रखने की बात कही गई है।

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, बीमार और बेसहारा परिवारों तक भोजन एवं दैनिक जरूरतों की सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

लगातार दूसरी बार मिली राशन सहायता ने बुजुर्ग दंपती को उनकी कठिन परिस्थितियों में सहारा दिया है। अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने का यह प्रयास निरंतर जारी है।

यह सेवा कार्य जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई।

रिपोर्टर -धीरज वर्मा 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment