16 नवंबर को भव्य कलश यात्रा और 17 से श्रीराम कथा का आयोजन
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भइया’ ने दिया निमंत्रण
कुण्डा, प्रतापगढ़। आगामी 16 नवंबर को निकलने वाली भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा तथा 17 नवंबर से प्रारंभ हो रही संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज कुण्डा ब्लाक परिसर में सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) एवं पूर्व सांसद श्री कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भइया” जी ने समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण दिया।
उन्होंने सभी क्षेत्रीय जनों और कार्यकर्ताओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाशनाथ ओझा जी, प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक श्री विनोद सरोज जी, तथा मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कुलदीप पटेल जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राम भुवाल पाल










