राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में

---Advertisement---

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और बेटी की हत्या का आरोप; आरोपी हिरासत में

घरेलू विवाद में वारदात की आशंका, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

राम भुवाल पाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा में शुक्रवार सुबह दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां होमगार्ड विभाग में तैनात रविंद्र शंकर गुप्ता पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने का आरोप है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय श्याम दुलारी और 32 वर्षीय पूजा साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, भोला खेड़ा में गौरी स्टूडियो वाली गली में शुक्रवार सुबह यह वारदात हुई। शुरुआती जानकारी में घरेलू विवाद के दौरान गला दबाकर दोनों की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

दो महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेटी के फोन पर बातचीत को लेकर विवाद की चर्चा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेटी के फोन पर बातचीत करने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी। बड़ी बेटी की शिकायत के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment