राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

अरविंद कुमार

कौशांबी। चकवन से कसिया जाने वाले मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे आनन-फानन में ई-रिक्शा की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 9 बजे सर्विस रोड पर एक अज्ञात वाहन ने कसिया निवासी अतुल पुत्र मुन्नू (लगभग 35 वर्ष) को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना डायल 112 तथा 108/102 एंबुलेंस सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सहायता नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों का दावा है कि घायल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। इसके बाद आनन-फानन में उसे ई-रिक्शा से निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल घायल अतुल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment