राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन

---Advertisement---

सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज में आराधना मिश्रा मोना का भव्य स्वागत, कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन

कृष्ण प्रताप यादव

कुंडा, प्रतापगढ़। सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज कुंडा में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना का शिक्षकों, विद्यार्थियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक पं. सरयू प्रसाद तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राधेश्याम दूबे, उपप्रधानाचार्य शशि प्रकाश मिश्र सहित भानु प्रकाश द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, रवींद्र नाथ शुक्ल, चंद्र प्रकाश, वाचस्पति तिवारी, त्रिलोक नाथ मिश्र, श्याम नारायण दूबे, दिलीप कुमार मिश्रा, राजेश शुक्ला, पवन प्रकाश द्विवेदी, विश्वकांत उपाध्याय, श्याम नारायण पांडेय, डॉ. विजय यादव, सत्येंद्र तिवारी, सुनील सिंह, राकेश पांडेय, योगेश, दिलीप गौतम, शशिकांत तिवारी, बृजेंद्र मणि शुक्ल सहित विद्यालय के शिक्षक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

खाकी का एक्शन: चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment