कौशांबी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक
पत्रकार अमित कुमार
कौशांबी। यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम जनपद कौशांबी द्वारा श्री दिलीप सिंह इंटर कालेज बाकरगंज गोराजू जनपद कौशांबी में छात्र छात्राओं को यातायात सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में जागरुक किया इस दौरान छात्र छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन यातायात संकेत का पालन दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाऐ एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करें