राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

चोरी की घटनाओं ने बेनीराम कटरा चौकी की रात्रि गश्त पर खड़े किए सवाल

---Advertisement---

दो चोरी की घटनाओं ने बेनीराम कटरा चौकी की रात्रि गश्त पर खड़े किए सवाल, चौकी प्रभारी और सिपाहियों की निगरानी व्यवस्था की जांच की उठी मांग

रिपोर्ट अमित कुमार

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा में चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर चौकी से चंद कदम की दूरी पर छवि टेंट हाउस के पांच दरवाजों के ताले तोड़कर चोर सामान उठा ले गए, वहीं इससे पहले चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है। लगातार सामने आई इन घटनाओं के बाद चौकी प्रभारी और तैनात सिपाहियों की रात्रि गश्त तथा निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है।जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात चोरों ने छवि टेंट हाउस को निशाना बनाया। चोर पांच दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखे छह भगोना, नौ सबमर्सिबल पाइप और दो बैटरियां चोरी कर ले गए। टेंट हाउस मालिक राजेंद्र त्रिपाठी पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ त्रिपाठी ने घटना के संबंध में थाना सराय अकिल में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के चंद कदम दूर स्थित प्रतिष्ठान में चोरी हो सकती है, तो दूरदराज के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा? घटना ने चौकी प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर चोरों ने कई दरवाजों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? यह जांच का विषय है।बेनीराम कटरा चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर पहले भी लाखों रुपये की चोरी हो चुकी है। अब चौकी के नजदीक हुई ताजा वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हुई घटनाओं के बावजूद यदि चोरों में पुलिस का भय पैदा नहीं हो पा रहा है, तो रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण की रणनीति की समीक्षा जरूरी है।दोनों घटनाओं के मद्देनजर चौकी क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, गश्त के समय और निगरानी व्यवस्था की निष्पक्ष जांच किए जाने की जरूरत है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की लापरवाही अभी प्रमाणित नहीं है, लेकिन घटनाओं ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े किए हैं।

स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और यदि जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।अब निगाहें सराय अकिल पुलिस और उच्चाधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इन घटनाओं को कितनी गंभीरता से लेते हैं। चौकी के आसपास ही सुरक्षा पर सवाल उठने के बाद क्या पुलिस अपनी गश्त व्यवस्था दुरुस्त करेगी, या चोर इसी तरह वारदातों को अंजाम देते रहेंगे? इसका जवाब पुलिस की कार्रवाई से ही मिलेगा।

दौड़ प्रतियोगिता में राजकुमार सरोज और पूजा पटेल ने मारी बाजी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment