राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

---Advertisement---

दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

सुभाष सोनकर

प्रतापगढ़। कुंडा दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 30 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुनीश पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

साथियों के साथ मना रहा था जन्मदिन की पार्टी

जानकारी के अनुसार, कुंडा के हरनामगंज निवासी हरिओम केसरवानी (30), पुत्र पप्पू केसरवानी, गुरुवार देर रात अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मुनीश पेट्रोल पंप के पास हाईवे के नजदीक एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिओम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस ने घटना को दुखद बताते हुए हाईवे पर लापरवाही करने, रील बनाने और जोखिम भरी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में न डालने की अपील की।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment