राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कुंडा पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

कुंडा पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई, एक अभियुक्ता को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने शुक्रवार को तीन गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले से संबंधित एक अभियुक्ता को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, विशेष न्यायालय एससी/एसटी, प्रतापगढ़ से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में सेशन केस संख्या 1249/2024 और मुकदमा अपराध संख्या 171/2024 से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में वजीरपुर गांव निवासी राममूरत पटेल (70), उनके पुत्र विजय कुमार पटेल (40) और मंजय पटेल (36) शामिल हैं। वहीं, इसी गांव की सिद्धान्ती पत्नी विजय कुमार पटेल को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया।

कार्रवाई में  उपपनिरीक्षक अंकित सिंह, गंगाचरण प्रजापति, कांस्टेबल अजीत कुमार यादव तथा महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह राठौर, दीपांजलि गुप्ता और रश्मि सोनकर शामिल रहीं।

कुंडा पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment