राजा भैया को जन्मदिन की बधाई देने राजभवन बेंती पहुंचे युवा ग्राम प्रधान मुलायम यादव
समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ दी शुभकामनाएं, ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की भी की चर्चा
कृष्णा प्रताप
कुंडा, प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के 57वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को राजभवन बेंती में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में ग्राम सभा लारू के युवा ग्राम प्रधान मुलायम यादव अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन बेंती पहुंचे। यहां उन्होंने राजा भैया से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुलायम यादव ने कहा कि राजा भैया का क्षेत्र की जनता के प्रति लगाव, सहयोग और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान में राजा भैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ग्राम प्रधान ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम सभा लारू में विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव के घर-घर तक नाली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है। गांव के प्रत्येक मोहल्ले में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने तथा ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का समग्र विकास, ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जनसमस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रही है।
उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते गांव के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के सहयोग और विश्वास से ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान दिनेश कुमार मिश्रा, कोटेदार लारू, चंद्रेश कुमार यादव, भाई लाल यादव, अरविंद कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, बबलू सरोज, बीडीसी विमलेश गौतम, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, राजेश यादव, लालजी सरोज, शशि सरोज, बबलू, सोनू सरोज, बद्री पटेल, कुलदीप पटेल, रामविलास पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।








