राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कुंडा डाक बंगले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धनंजय शुक्ला का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

---Advertisement---

कुंडा डाक बंगले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धनंजय शुक्ला का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

दिनेश कुमार | कुंडा, प्रतापगढ़।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पैनलिस्ट धनंजय शुक्ला के प्रथम कुंडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरुवार को कुंडा स्थित डाक बंगले पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता धनंजय शुक्ला ने पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों को गति देने और जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

धनंजय शुक्ला के प्रथम कुंडा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, भूपेंद्र पाण्डेय, सतीश चौरसिया, राजकुमार, आलम, गोलू दादा, दिनेश गौतम, अमरनाथ सोनकर, कमलाकांत शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाबागंज में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन की अपील

अपना दल (एस) ने धूमधाम से मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीना ने किया साण्डी थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संकटमोचन धाम दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे छोटे राजा साहब, कमेटी ने किया भव्य स्वागत

किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ल का कुंडा में भव्य स्वागत, अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ की अगुवाई में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

समाजवादी पार्टी कार्यालय कुंडा में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment