वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल पाल मास्टर साहब के निधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं, दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भुवाल पाल
प्रयागराज। लेबर पार्टी (एस) के प्रदेश अध्यक्ष मा० उमेश पाल धनगर एडवोकेट के परम पूज्य पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय छोटेलाल पाल मास्टर साहब के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा० श्यामलाल पाल एवं गंगापार के जिलाध्यक्ष अनिल यादव उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार के सदस्यों को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने स्वर्गीय छोटेलाल पाल मास्टर साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल पाल मास्टर साहब का सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने वरिष्ठ सदस्य को खोना अत्यंत दुखद होता है। इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।
शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान पूर्व विधायक सोरांव सत्यवीर मुन्ना, प्रो. सुभाष पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता नंदलाल पटेल, राजबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर बहादुर पाल धनगर, पूर्व उपब्लाक प्रमुख सैदाबाद राम अवध पाल, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जगदीश यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रतापपुर एडवोकेट अनिरुद्ध पाल, सुरेश यादव, योगेश पाल धनगर, पूर्व प्रधान कृष्णा पाल, पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा, प्रवक्ता शांति स्वरूप पटेल, एडवोकेट शिवपूजन पटेल, आदित्य पाल, जयचंद पाल उर्फ गोरे, सुनील पाल, आशुतोष पाल, खिन्नीलाल पासी, प्रदीप भारतीय (बीडीसी), हिमांशु पाल, क्षितिज पाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी लोगों ने स्वर्गीय छोटेलाल पाल मास्टर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को याद किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।








