राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

नवरात्रि को लेकर मानिकपुर थाने में अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवाद

---Advertisement---

नवरात्रि को लेकर मानिकपुर थाने में अधिकारियों ने ग्रामीणों से किया संवाद

शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान

कृष्ण प्रताप यादव

कुंडा, प्रतापगढ़। नवरात्रि एवं नवदुर्गा पूजा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कुंडा एसडीएम अजय कुमार यादव और कुंडा सीओ शिवनारायण वैश्य ने मानिकपुर थाने पहुंचकर क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान मानिकपुर थाना प्रभारी पंकज राय भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से नवरात्रि एवं नवदुर्गा पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रामखेलावन, चुन्नी, अरविंद, सुभाष और आदित्य यादव सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment