कौशांबी जिले में प्राइवेट अस्पतालों के मालिकों की मदद से कमीशन खोरी और अवैध अस्पतालों का आतंक
कौशांबी जिले में इन दोनों सरकारी अस्पताल से ज्यादा प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के छोटे मरीज से लेकर महिलाओं के सीजर एवं नॉर्मल डिलीवरी से लेकर अन्य सभी मरीज को एडमिट करने की होड़ लगी हुई है ।
झोलाछाप डॉक्टरों व दलालों के माध्यम से कमीशन की बात कह कर पेशेंट को एडमिट कराया जाता है।भारी कमीशन दिया जाता है जिससे अनजान या बिना परमिशन के चल रहे अस्पतालों में आए दिन कोई ना कोई घटना घटित होती रहती है।
जिला चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जांच का विषय है कि किसकी सह पर ऐसे अस्पताल चल रहे है और घटनाएं घटित हो रही हैं।
अरविंद कुमार कौशाम्बी









