राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

---Advertisement---

विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, न्यायालय भेजा गया

कुंडा/प्रतापगढ़। रोहिणी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कुंडा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति आकाश मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

बताया जाता है कि विवाहिता की मौत के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सास-ससुर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आरोपी पति फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

जनसुनवाई में शिकायत के बाद तेज हुई कार्रवाई

मृतका के परिजनों ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। गत 2 अक्टूबर को शिकायत को क्षेत्राधिकारी/सहायक पुलिस आयुक्त (CO/ACP) स्तर पर अग्रसारित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुंडा पुलिस ने करेंटी रेलवे क्रॉसिंग के समीप घेराबंदी की और वहां मौजूद आकाश मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

विवेचना के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ा रही है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment