राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

---Advertisement---
मालगाड़ी की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता: सुभाष सोनकर | कुंडा, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बसहीपुर जमेठी गांव निवासी 70 वर्षीय रामलाल गौतम की सोमवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा लखनऊ-प्रयागराज रेलमार्ग पर बाबूगंज रेलवे फाटक के पास रात करीब एक बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलाल गौतम पुत्र स्वर्गीय रामअसारे सोमवार को अपने बड़े बेटे सुनील कुमार से 100 रुपये लेकर रिश्तेदारी जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान वह बाबूगंज रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कुंडा कोतवाली ले आई। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटी थी, तभी मृतक के बड़े बेटे सुनील कुमार गौतम को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।

पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रामलाल गौतम की पत्नी दुलारी देवी का पहले ही निधन हो चुका था। उनके परिवार में तीन बेटे—सुनील कुमार, प्रमोद कुमार और विनोद कुमार—तथा दो बेटियां निर्मला देवी और सावित्री देवी हैं। बुजुर्ग की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment