राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

हरदोई स्टेशन पर रात में रो रहा था 13 साल का बच्चा… पूछताछ में खुला ऐसा राज, GRP ने कर दिया कमाल

---Advertisement---

हरदोई स्टेशन पर रात में रो रहा था 13 साल का बच्चा… पूछताछ में खुला ऐसा राज, GRP ने कर दिया कमाल

हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन पर रात के समय गश्त कर रही जीआरपी टीम की सतर्कता से परिवार से बिछड़े 13 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। पुलिस की इस पहल से बच्चे के परिवार ने राहत की सांस ली और जीआरपी टीम का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ अनुभाग के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत 12 अगस्त की रात जीआरपी हरदोई की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर ओवरब्रिज के पास पुलिसकर्मियों की नजर एक बच्चे पर पड़ी। बच्चा अकेला बैठा रो रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसके पास पहुंचकर उसे शांत कराया और बातचीत कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अजीत कुमार, उम्र करीब 13 वर्ष, पुत्र विजय कुमार बताया। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ट्रेन से गोरखपुर जा रहा था। यात्रा के दौरान वह किसी तरह ट्रेन से नीचे उतर गया और इसके बाद अपने परिवार से बिछड़ गया। परिवार के साथ संपर्क नहीं होने के कारण वह घबरा गया और रेलवे स्टेशन पर रोने लगा।

परिजनों ने बालक की पहचान अपने बेटे अजीत कुमार के रूप में की बालक से मिली जानकारी के आधार पर जीआरपी पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बच्चे के पिता विजय कुमार अपने साथ सीताराम और मथुरा को लेकर जीआरपी थाना हरदोई पहुंचे।थाने में परिजनों ने बालक की पहचान अपने बेटे अजीत कुमार के रूप में की। पुलिस ने नाम-पता और अन्य जरूरी जानकारी का सत्यापन करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अजीत कुमार को उसके पिता विजय कुमार और उनके साथ आए परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिवार के चेहरे पर राहत नजर आई। परिजनों ने जीआरपी हरदोई की टीम का धन्यवाद किया और पुलिसकर्मियों के प्रयास की सराहना की। जीआरपी की तत्परता के चलते परिवार से बिछड़े बच्चे को समय रहते सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सका।

रिपोर्टर : धीरज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment