राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

संग्रामगढ़ में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

संग्रामगढ़ में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार, 55,195 रुपये नकद, ताश की दो गड्डी और एक मोटरसाइकिल बरामद, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

दिनेश कुमार पाल

कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ कस्बे में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 55 हजार 195 रुपये नकद, ताश के दो गड्डी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संग्रामगढ़ कस्बे में छापेमारी की गई। मौके से सागर तिवारी निवासी संग्रामगढ़, धीरेंद्र कुमार पटेल निवासी चकेढ़ी, गुलशन यादव निवासी विजयीमऊ, हरिलाल पटेल निवासी हिशामपुर, सागर पटेल निवासी जलपा का पुरवा और पंकज कौशल निवासी संग्रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना संग्रामगढ़ में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 214/2026 दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशू सिंह सेंगर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment