Home » कृषि » जून माह में प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम हुई वर्षा,जुलाई माह में भरपुर वर्षा होने की उम्मीद…

जून माह में प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम हुई वर्षा,जुलाई माह में भरपुर वर्षा होने की उम्मीद…

रायपुर-  जून का महीना समाप्त हो गया है और मानसून विलंब से होने का असर वर्षा पर भी दिखा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जून माह में प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। विभाग का कहना है कि जुलाई माह में भरपुर वर्षा होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह से प्रदेश में लगातार वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक से 30 जून तक 167.5 मिमी में वर्षा हुई है, जबकि 193.5 मिमी वर्षा होनी थी। इस प्रकार प्रदेश में 13 प्रतिशत कम वर्षा हुई हैं। इसके साथ ही बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर जशपुर कबीरधाम कोंडागांव और नारायणपुर कांकेर, में अति कम वर्षा हुई है। साथ ही रायपुर सहित 11 जिलों में सामान्य वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि जून माह में अच्छी वर्षा की उम्मीद बनी हुई है।बढ़ने लगा तापमान बारिश में ब्रेक लगते ही एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है ,और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ,अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य है प्रदेश भर में सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा एआरजी सारंगढ़ का अधिकतम तापमान 34. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा की उम्मीद है आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News