राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

NTPC की लापरवाही बनी आफत: अरखा में टूटा ऐश डाइक, गांव में घुसा जहर

---Advertisement---

NTPC की लापरवाही बनी आफत: अरखा में टूटा ऐश डाइक, गांव में घुसा जहर

NTPC ऊँचाहार की बड़ी लापरवाही से अरखा ग्राम सभा में हड़कंप मच गया। अरखा स्थित ऐश प्लांट के ऐश डाइक का बांध टूटने से ऐश पॉन्ड में जमा जहरीला राखयुक्त पानी करसेनी और अरखा गांव में घुस गया। एक साथ दर्जनों घर जलमग्न हो गए और सैकड़ों बीघा खड़ी फसल बर्बाद हो गई

ग्रामीणों का आरोप है कि ऐश डाइक लंबे समय से जर्जर था। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। गांव के तालाब NTPC के पानी से पट गए हैं। 24 घंटे उड़ने वाली राख से लोग दमा, आंखों में जलन और चर्म रोग से जूझ रहे हैं आक्रोशित ग्रामीणों ने NTPC प्रबंधन को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है – तालाबों की सफाई, PHC अरखा में स्वास्थ्य शिविर, फसल नुकसान का मुआवजा, धूल नियंत्रण के लिए छिड़काव और CSR से लाइट, शौचालय व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

समाजसेवी बृज लाल मौर्य जी ने कहा, “कई बार शिकायत की, पर प्रबंधन नहीं सुन रहा। मांगें नहीं मानी गईं तो NTPC गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे समाचार लिखे जाने तक NTPC प्रबंधन का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पत्रकार राम भुवाल पाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment