राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 164 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण

---Advertisement---

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 164 शिकायतें, 10 का मौके पर निस्तारण

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 164 शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 65, पुलिस विभाग की 28, विकास विभाग की 20, आपूर्ति विभाग की 5, कल्याण विभाग की 5 तथा अन्य विभागों से संबंधित 41 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में मंडलायुक्त, कुंडा एसडीएम, पुलिस विभाग के अधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment