राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

हीरागंज बाजार में अग्निकांड का एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, पीड़ित व्यापारी को मदद का भरोसा

---Advertisement---

हीरागंज बाजार में अग्निकांड का एसडीएम और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, पीड़ित व्यापारी को मदद का भरोसा

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार में स्थित प्रसिद्ध वस्त्र प्रतिष्ठान ‘उत्सव कलेक्शन’ में अचानक लगी भीषण आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की घटना से बाजार के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्निकांड में दुकान में रखे कपड़ों एवं अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कुंडा श्री अजय यादव एवं नगर पंचायत हीरागंज बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पांडे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि ने आग से प्रभावित दुकान का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उसे ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुंडा अजय यादव ने पीड़ित व्यापारी से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि अग्निकांड में हुए नुकसान की जानकारी एवं आवश्यक विवरण शासन स्तर तक भेजा जाएगा, ताकि नियमानुसार उचित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा सके।

वहीं नगर पंचायत हीरागंज बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पांडे ने कहा कि इस दुख की घड़ी में नगर पंचायत परिवार पीड़ित व्यापारी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से व्यापारी को हुई आर्थिक क्षति बेहद दुखद है। पीड़ित को प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय प्रभावित व्यापारी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

अग्निकांड की इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पति की मृत्यु के बाद चार बच्चों के पालन-पोषण का संकट, तीसरी बार अन्नपूर्णा मुहिम बनी विधवा मां का सहारा

अन्नपूर्णा मुहिम से बेसहारा परिवार को तीसरी बार मिली राशन सहायता, संत रामपाल जी महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ

नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति का संदेश लेकर आयोजित हुई मातृशक्ति संगोष्ठी, महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़

21 नवंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

सुरौंधा में ग्रामीण मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

कैंसर ने छीना परिवार का सहारा, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; अन्नपूर्णा मुहिम ने बढ़ाया मदद का हाथ

Leave a Comment