मानिकपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, ट्राई मोटर साइकिल के लिए पात्रों की संस्तुति
कुंडा/प्रतापगढ़। आदर्श नगर पंचायत मानिकपुर के अलीगंज चौराहा स्थित आशुतोष जायसवाल ‘डिंपू भैया’ के निज निवास पर दिव्यांगजनों के हित में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानापट्टी वार्ड नंबर 8 के सभासद धर्मचंद्र साईं के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके साथ ही 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को ट्राई मोटर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए संस्तुति की गई। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आवागमन में सुविधा प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में शैलेश शर्मा, सभासद प्रतिनिधि अनुराग साईं, वीरेंद्र सरोज, आसरा संचालक राज पाण्डेय एवं फतेहपुर-आगरा संचालक प्रमोद जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं और पात्रता के संबंध में भी जानकारी दी गई।
रिपोर्टर: अमित पटेल










