राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

पीडीए पंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की कमी का उठाया मुद्दा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर भी जताया विरोध

 

पीडीए पंचायत में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की कमी का उठाया मुद्दा; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा को लेकर भी जताया विरोध

2027 में होगा प्रदेश में बदलाव : श्यामलाल पाल

दिनेश कुमार पाल

बाबागंज, प्रतापगढ़। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के कोटा भवानीगंज के समीप गुरुवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए पंचायत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्ष 2027 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश में बदलाव होगा। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी, युवाओं को रोजगार, पेपर लीक, नौकरियों में कटौती, खाद-बीज की कमी, पंचायत चुनाव में देरी और सरकार की नीतियों समेत कई मुद्दों को उठाया।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। युवाओं को रोजगार देने के वादों और नौकरी संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नौकरियों में कटौती और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने चंदा चोरी के आरोपों का भी जिक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी पंचायत में प्रमुखता से उठाया। खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर किसानों को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने समय से पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत चुनाव समय पर होना जरूरी है।

पीडीए पंचायत के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित कथा का मुद्दा भी चर्चा में रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कथा को लेकर अपना विरोध जताया। इस मुद्दे पर जनसभा में भी विरोध के स्वर सुनाई दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय और प्रदेश स्तर के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मिशन 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

श्यामलाल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही चुनावी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच पहुंचने और लोगों की समस्याओं को उठाने पर जोर दिया। निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने लगभग आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई नेताओं ने भी पंचायत को किया संबोधित

कार्यक्रम में विधायक आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, जिला महासचिव मुन्ना, अब्दुल कादिर जिलानी और विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, पीडीए की अवधारणा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

प्रतापगढ़ के साथ कौशांबी और प्रयागराज से भी पहुंचे कार्यकर्ता

पीडीए पंचायत में प्रतापगढ़ के अलावा कौशांबी और प्रयागराज सहित आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों से सपा कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि सभा स्थल पर अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों की तुलना में बाहरी विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

कुंडा से सभा स्थल तक लगाए गए स्वागत के बैनर और होर्डिंग

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कुंडा से लेकर सभा स्थल तक विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र से संभावित दावेदारी कर रहे शिवशंकर सरोज, पवन कुमार सरोज और केशव पासी के साथ विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव ने भी अलग-अलग स्थानों पर स्वागत के लिए बैनर लगवाए थे। इससे पहले कुंडा, हीरागंज, लखपेड़ा, कोटा और भवानीगंज सहित कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था में कई थानों की पुलिस रही तैनात

पीडीए पंचायत को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए संग्रामगढ़, सांगीपुर और लालगंज सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मी सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विनीत यादव, मोहित यादव, प्रमोद पासी, मुन्ना यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोरांव महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पांडेय और एमएलसी उमेश द्विवेदी ने की शिरकत

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता व समाजसेवी धीरज सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अधिवक्ता हत्याकांड में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने भेजा जेल

वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल पाल मास्टर साहब के निधन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

अधिवक्ता आशिक अली की इलाज के दौरान मौत, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी तहसील में तालाबंदी और चक्काजाम

राजा भैया को जन्मदिन की बधाई देने राजभवन बेंती पहुंचे युवा ग्राम प्रधान मुलायम यादव

Leave a Comment