राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

नगर विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक, धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए शिवकुमार तिवारी भगवान

---Advertisement---

नगर विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक, धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए शिवकुमार तिवारी भगवान

दिनेश कुमार पाल

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत कुंडा में नगर के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंडा शिवकुमार तिवारी भगवान ने सभासदों और नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बैठक की।

बैठक में नगर की स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के बाद शिवकुमार तिवारी भगवान वार्ड नंबर 13 रानी माहेश्वरी नगर निवासी लाल बाबू मिश्रा बनकटा के यहां पहुंचे। लाल बाबू मिश्रा अपने माता-पिता एवं पूर्वजों के तर्पण के लिए श्री गया जगन्नाथ जी की यात्रा पर जा रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिवकुमार तिवारी भगवान ने शामिल होकर उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों से भी उनकी भेंट-मुलाकात हुई। इस दौरान नगर के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। लोगों ने नगर की समस्याओं और आवश्यकताओं से भी उन्हें अवगत कराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment