राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 207 शिकायतें, 11 मामलों का मौके पर निस्तारण

---Advertisement---

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 207 शिकायतें, 11 मामलों का मौके पर निस्तारण

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे फरियादी, अधिकारियों ने संबंधित विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर सैकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष कुल 207 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 11 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में एसडीएम अजय कुमार यादव, कुंडा सीओ शिवनारायण वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार लालमणि तथा बीडीओ कुंडा शिव बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुछ फरियादियों ने लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की बात अधिकारियों के सामने रखी। सिया बाघराय निवासी सुरेश सरोज पुत्र महावीर ने शिकायत करते हुए बताया कि उनके आने-जाने के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह काफी समय से तहसील दिवस में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

इसी प्रकार मशवन, थाना बाघराय निवासी ललिता देवी मिश्रा पत्नी विनोद कुमार मिश्रा ने बाथरूम तथा बांस-बल्ली से संबंधित समस्या को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई और समाधान की मांग की।

अधिकारियों ने सभी फरियादियों को उनकी शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment