राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग

---Advertisement---

किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजे की मांग

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लंबित मामलों के निस्तारण और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की जांच की भी उठी मांग

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों को लेकर सोमवार को कुंडा तहसील के उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने प्रशासन से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की।

मांग पत्र में तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अलावा विकासखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निर्धारित बाल पोषाहार का नियमित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने तथा पोषाहार वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

किसान नेताओं ने कहा कि लगातार बारिश और चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की फसल प्रभावित होने के साथ ही कुछ स्थानों पर मकानों को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में जमीनी सर्वे कराकर फसल और मकान क्षति का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याएं केवल किसानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका सीधा संबंध जनहित से है। ऐसे में प्रशासन को मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की। इस दौरान शशि भूषण शुक्ला, दूधनाथ, महेंद्र भूषण दुबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment