राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

नवदुर्गा पूजा को लेकर कुंडा कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश

---Advertisement---

नवदुर्गा पूजा को लेकर कुंडा कोतवाल ने दिए सख्त निर्देश

पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने की बैठक, विसर्जन के दौरान पटाखों पर रहेगी पूरी रोक

कृष्ण प्रताप यादव

कुंडा, प्रतापगढ़। नवदुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कुंडा कोतवाली में पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बैठक में कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैश्य, चौकी प्रभारी चंद्रावली सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह तथा बाबूगंज चौकी प्रभारी गोविंद सिंह मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नवदुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान पटाखों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा पूजा पंडालों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पूजा समितियों से कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान रहवई छेदी लाल यादव, ग्राम प्रधान सरियाव प्रदीप यादव, राम प्रताप यादव, मान सिंह यादव, सतीश मिश्रा, शुभम पाल, अभिषेक केशरवानी, अभिमन्यु सिंह, छेदी लाल पाल समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment