राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कुंडा में नवनिर्मित स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के भवन का राजा भैया ने किया उद्घाटन

---Advertisement---

कुंडा में नवनिर्मित स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के भवन का राजा भैया ने किया उद्घाटन

सुभाष सोनकर

प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में रजिस्टर रितु अग्रवाल, कुंडा एसडीएम अजय यादव, कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज तथा प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा तहसील अध्यक्ष वीपी मौर्य, महामंत्री योगेश त्रिपाठी, धर्मराज पटेल, छोटेलाल पाल, भुवन त्रिपाठी, गुल्लू यादव, मुलायम यादव, शिवपूजन यादव, केके सिंह, पूर्व तहसील अध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव, हनुमान प्रसाद पांडेय और वैभव पांडेय समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान राजा भैया ने आगामी 15 नवंबर को बेंती राजभवन में आयोजित होने वाली पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का भी उल्लेख किया। उन्होंने जनसत्ता दल परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों को सपरिवार कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से श्रीराम कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।

नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति के बीच क्षेत्रीय विकास एवं धार्मिक आयोजन को लेकर भी चर्चा देखने को मिली। वहीं, राजा भैया की ओर से श्रीराम कथा में शामिल होने के आमंत्रण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुंडा डाक बंगले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धनंजय शुक्ला का भव्य स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

बाबागंज में शिक्षक सम्मेलन का आयोजन, भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन की अपील

अपना दल (एस) ने धूमधाम से मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीना ने किया साण्डी थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संकटमोचन धाम दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे छोटे राजा साहब, कमेटी ने किया भव्य स्वागत

किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ल का कुंडा में भव्य स्वागत, अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ की अगुवाई में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

Leave a Comment